Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर / वन विभाग में बड़ा फेरबदल : चार सीनियर आईएफएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी 

वन विभाग में बड़ा फेरबदल : चार सीनियर आईएफएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी 

भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थाना दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर चार आईएफएस अफसरों को नई पदस्थापना दी है। 

महानदी भवन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थाना दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर चार आईएफएस अफसरों को नई पदस्थापना दी है। इसको लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के तहत आईएफएस कौशलेंद्र कुमार को छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आईएफएस ओपी यादव को प्रभारी पीसीसीएफ वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण सह मुख्य वन्यजीव वार्डन की जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस शालिनी रैना को सीईओ कैंपा का प्रभार मिला है। आईएफएस माथेश्वरन को विकास योजना बजट लेखा की जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *