Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / ब्रेकिंग:चरित्र संदेह में किया खून पति फरार…

ब्रेकिंग:चरित्र संदेह में किया खून पति फरार…

कोरबा ,11 जून । वनांचल ग्राम मुड़ापार-अरसेना में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी को खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। दूसरे दिन सुबह स्वजन ने महिला को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने आरोपि पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार अरसेना निवासी बिहानू सिंह मंझवार 45 वर्ष को अपनी पत्नी बिरसो बाई 40 वर्ष के चरित्र पर संदेह था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद हो रहा था। मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बिहानू सिंह ने पत्नी की हाथ-मुक्कों और डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से चोट लगने से बिरसो बाई की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद पति बिहानू ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। वह उसे खाट पर लिटाकर चादर ओढ़ा दिया। कुछ समय बाद जब महिला की कोई हलचल नहीं हुई तो स्वजन को संदेह हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच ने लेमरू पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी सुमन पोया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *