





कोरबा में 41 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री लखनलाल देवांगन रहे मुख्य अतिथिकोरबा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 स्थित घंटाघर के समीप मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में 17 लाख 60 हजार रुपये की लागत से हाल निर्माण एवं विस्तार कार्य तथा सियान सदन के पास 23 लाख 65 हजार रुपये की लागत से कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान मंत्री देवांगन ने कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, इंदु शर्मा, जे.के. तिवारी, यूनुस दानयलपुरी, कमलेश यादव, अजय वैष्णो, ममता जैन, शिव कुमार जायसवाल, वीणा मिस्त्री, दीप दुर्गवी, निर्मला शर्मा, वी.पी. देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इसके साथ ही निगम अधिकारी भूषण उरांव, राहुल मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साहित्यिक संस्थाओं के सदस्य एवं सियान सदन के वरिष्ठ नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
