Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलखंड में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार यह घटना रसमड़ा–दुर्ग रेलखंड के किमी 869/10-12 के पास हुई, जब ट्रेन गुजर रही थी। अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंके जाने से सामान्य कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी है।

 

प्राथमिक जांच में इसे शरारती तत्वों की करतूत माना जा रहा है। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने संबंधित क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *