
कोरबा में चोरों का आतंक: टीन-छप्पर तोड़कर दुकान में घुसे, कपड़े-जूते और नगदी ले उड़ेकोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए टीन-छप्पर तोड़कर अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, चोर देर रात दुकान की छत (टीन-छप्पर) तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद दुकान में रखे नए कपड़े, जूते और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला।घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
