Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / उप चुनाव के लिए कल वोटिंग, पोलिंग पार्टी को किया गया रवाना

उप चुनाव के लिए कल वोटिंग, पोलिंग पार्टी को किया गया रवाना

कोरबा 31 मई। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत एक नगरीय निकाय के पार्षद, पंचायत क्षेत्र में तीन सरपंच एक जनपद सदस्य और पंच के 30 पदों के लिए 1 जून को उपचुनाव होना है। स्थानीय निर्वाचन की व्यवस्था के अंतर्गत पोलिंग पार्टियों को मौके के लिए आज रवाना कर दिया गया, उनके साथ सुरक्षा बल भी भेजा गया है। कहा गया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना प्राथमिकता का हिस्सा है।

अलग-अलग कारण से इन क्षेत्रों में उपचुनाव की स्थिति निर्मित हुई है। नगर पालिका परिषद दीपका में भाजपा पार्षद गुलशन ध्रुव को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में पिछले प्रस्ताव के अंतर्गत रोजगार प्राप्त हो गया और उसने इस्तीफा दे दिया। जबकि कुछ मामलों में पदों के रिक्त होने के पीछे अलग-अलग कारण थे। इन सब स्थान पर निर्वाचन व्यवस्था के तहत 6 महीने में पद को भर जाना है इसलिए यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में उपचुनाव वाली सभी सीटों के लिए पोलिंग पार्टियों को आसपास के प्रशासनिक कार्यालय से सुबह रवाना किया गया। उनके साथ पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है। बताया गया कि सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील वाले पोलिंग सेंटर को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने के दौरान जोनल ऑफिसर भी आसपास में मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिन स्थानों पर 1 जून को उपचुनाव हो रहे हैं उसके लिए पोलिंग सेंटर में सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है बताया गया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। हालांकि इक्क-दुक्का स्थान पर फ्लेग मार्च जैसी स्थिति बनी ताकि संभावित हालात को अग्रिम रूप से कंट्रोल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *