Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / शोक समाचार: भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भावनानी के पिता नानकराम भावनानी का निधन, शनिवार को होगी अंतिम विदाई

शोक समाचार: भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भावनानी के पिता नानकराम भावनानी का निधन, शनिवार को होगी अंतिम विदाई

कोरबा/पाली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री श्री संजय भावनानी को अपूर्णीय पितृ शोक हुआ है। उनके पूज्य पिता श्री नानकराम भावनानी जी का आज आकस्मिक देहावसान हो गया है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।​श्री नानकराम भावनानी जी एक सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन पर भाजपा के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।​अंतिम यात्रा का विवरण​परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा कल आयोजित की जाएगी:​दिनांक: 4 अप्रैल 2026 (दिन शनिवार)​समय: दोपहर 12:30 बजे​स्थान: निज निवास से प्रस्थान कर पाली मुक्तिधाम तक।​समस्त इष्ट मित्रों और परिचितों को सूचित किया जाता है कि वे इस दुख की घड़ी में शामिल होकर पुण्यात्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।​ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *