Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / ढाबों में शराब सेवन की सुविधा देने पर कार्रवाई, 3 संचालक गिरफ्तार, 7 लोगों पर भी केस दर्ज

ढाबों में शराब सेवन की सुविधा देने पर कार्रवाई, 3 संचालक गिरफ्तार, 7 लोगों पर भी केस दर्ज

ढाबों में शराब सेवन की सुविधा देने पर कार्रवाई, 3 संचालक गिरफ्तार, 7 लोगों पर भी केस दर्जदुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ढाबों में शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में 12 अप्रैल 2026 की रात होटल-ढाबों की जांच की गई। इस दौरान तीन ढाबा संचालकों को शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पाया गया।कार्रवाई के तहत शान ए पंजाब ढाबा, अंजोरा के संचालक गुरूमेज सिंह (59), केजीएन ढाबा, देवादा के संचालक अमर तेजवानी (39) और हमारा ढाबा, देवादा के संचालक दीपक यादव (34) के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए गए 7 लोगों के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशे पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *