
कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर आरोपी सिर लेकर गांव में घूमता रहाकोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बुंदेली निवासी सालिक राम यादव ने अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में चरित्र संदेह को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में बच्चे भी मौजूद थे। आरोपी गांव के एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था और परिवार के साथ वहीं रहता था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।इस जघन्य घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
