Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सुशासन तिहार की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण और पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

सुशासन तिहार की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण और पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

सुशासन तिहार की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण और पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

 

कोरबा, 28 अप्रैल 2026।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आगामी 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समय-सीमा की बैठक में लंबित राजस्व, पेंशन और राशनकार्ड से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।

कलेक्टर ने बताया कि इस अवधि में शहरी वार्डों और ग्रामीण ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर आम नागरिकों से आवेदन लिए जाएंगे। संबंधित विभागों को तय समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी को देखते हुए शिविर स्थलों पर पेयजल, ओआरएस, स्वास्थ्य टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही छाया, पंखे और कूलर की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, बाजार, बैंकों और पंचायतों में प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

लू के प्रभाव से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर सुशासन तिहार की अवधि में प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यों में कोई बाधा न आए।

बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए किसानों के पंजीयन, खाद-बीज वितरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान डीएफओ, निगमायुक्त, जिला पंचायत सीईओ और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *