Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की सूची जारी

बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की सूची जारी

बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की सूची जारी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को देश के विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार इस दिन कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह दिन देशभर में संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिसके चलते अधिकांश सरकारी संस्थान, बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहते हैं। RBI के कैलेंडर के मुताबिक 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय त्योहार जैसे बैसाखी, तमिल नववर्ष, विषु और बिहू भी मनाए जाते हैं, जिसके कारण अलग-अलग राज्यों में अवकाश लागू रहेगा। हालांकि, यह अवकाश सभी राज्यों में समान रूप से लागू नहीं होता है। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने राज्य के अनुसार बैंक अवकाश की स्थिति पहले ही जांच लें। इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे ग्राहकों को लेन-देन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *