Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / उरगा पुलिस की बड़ी सफलता: मकान और टाटा मैजिक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख का वाहन बरामद

उरगा पुलिस की बड़ी सफलता: मकान और टाटा मैजिक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख का वाहन बरामद

कोरबा। “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मकान चोरी के मामले में चोरी किए गए चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया, वहीं वाहन चोरी के मामले में करीब 7 लाख रुपये कीमत की टाटा मैजिक भी जब्त की गई।

पहले मामले में ग्राम लालमाटी निवासी 19 वर्षीय युवराज कुमार कंवर को मकान में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का हाफ करधन समेत अन्य सामान बरामद किया गया। वहीं दूसरे मामले में नोन्दीरी निवासी 20 वर्षीय करन भारद्वाज को टाटा मैजिक वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि वाहन चोरी मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उरगा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। कोरबा पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *