
कोरबा, 2 अप्रैल: औद्योगिक नगरी कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बालको) के प्रोजेक्ट में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एलएंडटी (L&T) कंपनी के अधीन काम करने वाले मजदूर कल से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे पूरे प्रोजेक्ट का कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है।प्रमुख अपडेट्स:प्रोजेक्ट कार्यालय का घेराव: आज सुबह से ही आक्रोशित मजदूरों ने प्लांट के भीतर स्थित प्रोजेक्ट ऑफिस और अन्य कार्यालयों को घेर लिया। परिसर में प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।समान वेतन की मांग: मजदूरों का आरोप है कि पानीपत और सिंगरौली जैसे अन्य प्लांट्स में केंद्र के समान उच्च दर पर वेतन और सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि बालको में उन्हें पुराने और कम रेट पर भुगतान किया जा रहा है।कामकाज पूरी तरह बंद: इस आंदोलन में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर और सहायकों की बड़ी संख्या शामिल है। हड़ताल के चलते निर्माण और तकनीकी कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं।प्रबंधन की चुप्पीमजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। खबर लिखे जाने तक बालको प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या समझौता वार्ता की पहल सामने नहीं आई है।
