Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / KORBA:पाली के न्यायालय में दलाल सक्रिय,जेल भेजा गया

KORBA:पाली के न्यायालय में दलाल सक्रिय,जेल भेजा गया

👉🏻 अधिवक्ता संघ ने तहसील व SDM न्यायालय में सक्रिय दलालों के खिलाफ खोला मोर्चा

कोरबा-पाली। पाली के तहसील व SDM न्यायालय परिसर में दलाल किस्म के व्यक्ति रोजाना सक्रिय रूप से राजस्व कार्य अपने-अपने क्षेत्रों से इकट्ठा कर यहां कार्य सपन्न करा रहे हैं। जाति,निवास, आय, राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, रजिस्ट्री जैसे कार्य व अन्य कार्य जिससे अधिवक्ताओं का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, जिसके सम्बन्ध में पूर्व में भी ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत होती रही है किन्तु किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद होते जा रहे थे। ऐसे एक व्यक्ति के विरुद्ध अधिवक्ता संघ, पाली ने मोर्चा खोलते हुए संघ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई। नारायण अगरिया नामक व्यक्ति के विरुद्ध थाना, पाली द्वारा धारा 170, 126(B), 135(3) BNS के तहत कार्यवाही की गईं। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पाली सुजीत पाटले द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए नारायण अगरिया पिता मनीराम को जेल भेजने का आदेश दिया गया। आरोपी को उपजेल कटघोरा में निरुद्ध कराया गया। अधिवक्ता संघ, पाली ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध संघ मोर्चा खोलेगा और संबंधित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *