Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 12 हजार नकद जब्त

कोरबा में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 12 हजार नकद जब्त

कोरबा में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 12 हजार नकद जब्त कोरबा। सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस ने गुरुवार रात जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि पोड़ीबहार मुक्तिधाम तालाब के पास खाली मैदान में कुछ लोग मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाह भरत उरांव और दिव्य साहू को साथ लेकर मौके पर दबिश दी।दबिश के दौरान पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन चार आरोपियों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ब्राम्हानंद राठौर (40) निवासी ढोढीपारा, बाबूलाल सिंह (37) निवासी बरमपुर सर्वमंगला, रविशंकर टंडन उर्फ हीरा (30) निवासी नरियरा, जिला जांजगीर-चांपा और नरेंद्र साहू (36) निवासी पोड़ीबहार रेलवे लाइन शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *