Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, सीएम को भेजा शिकायत पत्र

कोरबा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, सीएम को भेजा शिकायत पत्र

कोरबा, 18 जुलाई। नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने शहर की बदहाल मूलभूत सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने निगम प्रशासन और महापौर के कार्यों पर सवाल उठाते हुए बिजली, पानी, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की है।

कृपाराम साहू ने आरोप लगाया कि निगम क्षेत्र के कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, सड़कें जर्जर हैं और बरसात के दौरान भी कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कई वार्डों में कचरे की समस्या बनी हुई है।

उन्होंने महापौर द्वारा गिनाई गई 16 माह की उपलब्धियों पर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों की स्थिति और उनके वास्तविक लाभ की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही बालको-रूमगढ़ा मार्ग निर्माण की जिम्मेदारी बालको प्रबंधन को लेने की बात कही।

नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम प्रशासन से शहर की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *