Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / महापौर संजू देवी राजपूत व भाजपा पार्षदों की टीम ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

महापौर संजू देवी राजपूत व भाजपा पार्षदों की टीम ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन का जन्मदिन, भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएंकोरबा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहित जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने भी मंत्री देवांगन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

उन्होंने कहा कि लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और आमजन को इसका लाभ मिल रहा है।इस दौरान भाजपा पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मंत्री के दीर्घायु जीवन एवं सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र के विकास में योगदान देने की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *