Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / मानसून का संकेत लेकर कनकी में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू

मानसून का संकेत लेकर कनकी में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू

कोरबा। मानसून शीघ्र ही आने वाला है। इसका संकेत लेकर जिले के कनकेश्वरधाम कनकी में प्रवासी पक्षियों एशियन ओपन बिल स्टार्क (साइबेरियन सारस) का आगमन शुरू हो गया है। प्रवासी पक्षियों का झुंड सात समुंदर पार से एक-एक कर यहां आ रहा है और मंदिर परिसर स्थित इमली, बरगद व पीपल के पेड़ों को अपना आशियाना बना रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कनकी में प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी श्रीलंका, केरल समेत अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में मई व जून के महीने में पहुंचते हैं और मानसून के दौरान अंडे देकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के बाद नवंबर माह में फिर वापस लौटना शुरू कर देते हैं।

ग्रामीण साइबेरियन सारस के आगमन को अच्छी बारिश तथा मानसून आने का संकेत मानते हैं। यही कारण है कि इन्हें देवदूत की तरह क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान किया जाता है। वन विभाग द्वारा भी उनकी सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए जाते हैं। विभाग द्वारा पेड़ों के नीचे नेट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रवासी पक्षियों के यहां आने और प्रजनन काल का चौमासा बिताने के बाद वापस जाने का सिलसिला कई वर्षों से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *