
कोरबा। जिले में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत सामने आई है। रविवार को अधिकांश पेट्रोल पंपों में ईंधन का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सुबह जब लोग पेट्रोल-डीजल लेने पंपों पर पहुंचे, तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। देखते ही देखते ईंधन संकट की खबर फैल गई और पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी, लेकिन स्टॉक न होने के कारण लोगों को निराश होना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, तेल कंपनियां पहले से ही सीमित मात्रा में आपूर्ति कर रही थीं, लेकिन रविवार को सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इससे पूरे जिले में हालात बिगड़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के चलते ईंधन की कमी और कीमत बढ़ने की आशंका पहले से जताई जा रही थी। हालांकि अब तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन अचानक आपूर्ति रुकने से संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है कि जिले में इंडियन ऑयल का टर्मिनल होने के बावजूद नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, यह भी आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में कीमत बढ़ाने के उद्देश्य से आपूर्ति जानबूझकर कम की जा रही है। फिलहाल ईंधन संकट के कारण आम लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है और प्रशासन से जल्द समाधान
