Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सूरजपुर में SDM की कार बेकाबू होकर दुकान में घुसी, तीन घायल

सूरजपुर में SDM की कार बेकाबू होकर दुकान में घुसी, तीन घायल

सूरजपुर में SDM की कार बेकाबू होकर दुकान में घुसी, तीन घायलसूरजपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर अटल चौक में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एसडीएम की कार अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम अजय मोडीयाम की कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सीधे पास की दुकान में घुस गया। हादसे में एसडीएम अजय मोडीयाम, वाहन चालक और सुरक्षाकर्मी को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *