Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर: अंबिकापुर सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, 3 और 10 मई को पांच ट्रेनें रद्द

बिलासपुर: अंबिकापुर सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, 3 और 10 मई को पांच ट्रेनें रद्द

बिलासपुर: अंबिकापुर सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, 3 और 10 मई को पांच ट्रेनें रद्द

 

बिलासपुर रेल मंडल के अंबिकापुर सेक्शन में अधोसंरचना कार्य के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि 3 मई और 10 मई को इस रूट पर चलने वाली पांच मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

 

रेलवे के अनुसार बोरीडांड–अंबिकापुर रेलखंड में रोड ओवरब्रिज (ROB) के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह कार्य दोहरीकरण परियोजना के तहत किया जा रहा है, जिसके कारण इन तिथियों पर ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा।

 

रद्द की गई ट्रेनों में शहडोल–अंबिकापुर, अंबिकापुर–अनूपपुर, अनूपपुर–मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़–अंबिकापुर और अंबिकापुर–शहडोल मेमू पैसेंजर शामिल हैं।

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर ही सफर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *