Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री लखनलाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि, महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न

कोरबा में विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री लखनलाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि, महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न

कोरबा में विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री लखनलाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि, महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्नकोरबा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 स्थित घंटाघर के समीप मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में हाल निर्माण एवं विस्तार कार्य तथा सियान सदन के पास कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत ने की।इस दौरान 17 लाख 60 हजार रुपये की लागत से साहित्य भवन में हाल निर्माण एवं विस्तार कार्य तथा 23 लाख 65 हजार रुपये की लागत से सियान सदन में कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पार्षदों में नरेंद्र देवांगन, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, इंदु शर्मा, जे.के. तिवारी, यूनुस दानयलपुरी, कमलेश यादव, अजय वैष्णो, ममता जैन, शिव कुमार जायसवाल, वीणा मिस्त्री, दीप दुर्गवी, निर्मला शर्मा एवं वी.पी. देवांगन शामिल रहे।इसके अलावा निगम अधिकारी भूषण उरांव, राहुल मिश्रा एवं जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साहित्य समिति के सदस्य और सियान सदन के वरिष्ठजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे ऐसे विकास कार्यों से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। महापौर संजू देवी राजपूत ने भी नगर निगम द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *