

कोरबा। अग्रवाल समाज कोरबा के वर्ष 2026-28 के लिए आयोजित चुनाव में विभिन्न पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 21 अप्रैल 2026 को जारी मतगणना सूची के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों पर विजेताओं की घोषणा की गई।अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में श्री बजरंग अग्रवाल ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 598 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री पवन कुमार अग्रवाल को 398 वोट मिले। इस प्रकार बजरंग अग्रवाल ने स्पष्ट बढ़त के साथ अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।उपाध्यक्ष पद के चुनाव में श्री आशीष गोयल विजयी रहे। उन्हें 651 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्री राहुल मोदी को 344 वोट प्राप्त हुए।वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें श्री महावीर केडिया ने 503 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि श्री राकेश कुमार अग्रवाल को 494 वोट मिले।चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ मत निरस्त भी किए गए, जिनकी संख्या अलग-अलग पदों के अनुसार दर्ज की गई है।अग्रवाल समाज के इस चुनाव में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
