Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: बजरंग अग्रवाल और आशीष अग्रवाल की एकतरफा जीत, समाज ने दिया मजबूत जनादेश

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: बजरंग अग्रवाल और आशीष अग्रवाल की एकतरफा जीत, समाज ने दिया मजबूत जनादेश

कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के हालिया चुनाव में समाज ने इस बार स्पष्ट और एकतरफा जनादेश देते हुए नए नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल (दादूराम) और उपाध्यक्ष पद पर आशीष अग्रवाल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।अध्यक्ष पद के लिए कुल 1005 मतों की गणना हुई, जिसमें बजरंग अग्रवाल को 598 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पवन अग्रवाल को 398 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार बजरंग अग्रवाल ने 200 वोटों के अंतर से निर्णायक जीत हासिल की। इस पद के लिए 9 मत निरस्त पाए गए।वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी मुकाबला एकतरफा रहा। आशीष अग्रवाल को 651 वोट मिले, जबकि राहुल मोदी को 344 मत प्राप्त हुए। इस तरह आशीष अग्रवाल ने 307 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस पद पर 10 मत निरस्त हुए।

चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि समाज ने मजबूत, सक्रिय और संतुलित नेतृत्व को प्राथमिकता दी है। एकतरफा जीत से यह भी जाहिर होता है कि मतदाताओं ने अनुभव और युवा ऊर्जा के संयोजन पर भरोसा जताया है।नई टीम से अब समाज के विकास, एकता और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *